Ghaziabad News: आज से सोसाइटी के बाहर धरना देंगे केडीपी निवासी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी के निवासी 13 दिनों से धरना दे रहे हैं। उन्होंने जीडीए पर उनकी मांगें न मानने का आरोप लगाया है। अब ये धरना सोसाइटी के गेट के बाहर प्रदर्शित किया जाएगा। निवासियों ने गेस्ट हाउस के संचालन और अवैध निर्माण पर रोक लगाने की मांग की है।

Ghaziabad News: आज से सोसाइटी के बाहर धरना देंगे केडीपी निवासी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, गुलशन भारती। राजनगर एक्सटेंशन की केडीपी ग्रैंड सवाना सोसाइटी के निवासियों का धरना 13वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान निवासियों ने जीडीए पर मांगें नहीं मानने का आरोप लगाया और कहा कि अब धरना सोसाइटी के भीतर नहीं बल्कि सोसाइटी गेट के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से धरना दिया जाएगा। असल में सोसाइटी निवासी और एओए सोसाइटी के गेस्ट हाउस को निवासियों को सौंपने, गेस्ट हाउस परिसर में किए जा रहे कथित अवैध निर्माण पर रोक लगाने तथा मूलभूत सुविधाओं को पूरा करने की मांग कर रहे हैं। लोगों का आरोप है जीडीए से लगातार बिल्डर के कार्यों की जांच, सोसाइटी से जुड़े अभिलेखों और रेंट एग्रीमेंट की जांच के लिए लगातार संपर्क किया जा रहा है, लेकिन अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

बुधवार को बड़ी संख्या में निवासियों ने शांतिपूर्वक धरने में शामिल होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की। निवासियों ने कहा कि मांगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। वर्तमान में धरना सोसाइटी के गेट के अंदर शांतिपूर्वक चल रहा है। अब सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि गुरुवार से धरना सोसाइटी के गेट नंबर-1 के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से आयोजित किया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: आज से सोसाइटी के बाहर धरना देंगे केडीपी निवासी