Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsResidents Meet Cabinet Minister Sunil Sharma Over Tulsi Niketan Redevelopment Issues
कैबिनेट मंत्री से तुलसी निकेतन के लोग मिले

कैबिनेट मंत्री से तुलसी निकेतन के लोग मिले

संक्षेप:

ट्रांस हिंडन के तुलसी निकेतन कॉलोनी के निवासी शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मिले। उन्होंने मंत्री को नौ मांगें प्रस्तुत कीं, जिसमें प्रमुख मांग थी कि पुनर्विकास से पहले लोगों को बेघर न किया...

Sep 13, 2025 08:02 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

ट्रांस हिंडन। तुलसी निकेतन कॉलोनी के पुनर्विकास योजना को लेकर निवासी शनिवार को कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा से मिले। लोगों ने मंत्री को अपनी नौ मांगे बताईं और ज्ञापन दिया। तुलसी निकेतन आरडब्ल्यूए के अध्यक्ष कुलदीप कसाना ने बताया कि आरडब्ल्यूए व लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री के आवास पर पहुंचा था। लोगों ने अपनी नौ मांगे रखीं, जिन्हें काफी समय पहले से रखते आ रहे हैं। इनमें प्रमुख रूप से शामिल है कि पुनर्विकास से पहले लोगों को बेघर न किया जाए। कैबिनेट मंत्री ने तुरंत जीडीए सचिव से फोन पर बात की और जीडीए में सोमवार को इस संबंध में बैठक भी बुलाने को कहा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस पर आश्वासन भी मिला है। बैठक में भी एक प्रतिनिधिमंडल जाएगा। बलवंत रावत, पवन बब्बर, राकेश गोयल, डॉ. संजय शर्मा, बलवंत बिष्ट, राहुल गौतम, भोपाल सिंह, मुश्ताक अली, राजेश चड्ढा, किशन, हेमराज नेगी व हेमंत कुमार मौजूद थे।