Ghaziabad News: मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे निवासी
Ghaziabad News: - सीवर ओवरफ्लो, पेयजल संकट और अघोषित बिजली कटौती से जूझ रहे निवासी - गंदगी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। वसुंधरा सेक्टर-11 के लोग मूलभूत सुविधाओं की बदहाल व्यवस्था से परेशान हैं। क्षेत्र में सीवर ओवरफ्लो, पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति न होना, अघोषित बिजली कटौती और जगह-जगह फैली गंदगी लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। निवासियों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।स्थानीय लोगों को कहना है कि सेक्टर के कई हिस्सों में सीवर और नालियों की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने से गंदा पानी सड़कों और आसपास के क्षेत्रों में फैल जाता है।
इससे बदबू के साथ ही लोगों को आने-जाने में भी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी अशोक कुमार ने बताया कि करीब तीन माह से सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हो रही। इसके अलावा पर्याप्त पेयजल आपूर्ति न मिलने से लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। अघोषित बिजली कटौती से भी दिनचर्या प्रभावित हो रही है। गर्मी और उमस के बीच बिजली जाने से बच्चों, बुजुर्गों और घरों में रहने वाले लोगों को सबसे अधिक दिक्कत होती है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। वहीं जोनल प्रभारी राजेश गुप्ता का कहना है कि शिकायत मिली है। जल्द ही समस्या का समाधान कराया जाएगा।


