सड़कों की नियमित सफाई न होने से फैल रही गंदगी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार, प्रताप विहार और राजनगर एक्सटेंशन में लोग नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की मांग कर रहे हैं। सड़कें जर्जर हैं और गंदगी फैली हुई है। निवासी आरोप लगाते हैं कि टैक्स देने के बावजूद उन्हें आवश्यक सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। प्रदूषण भी बढ़ रहा है।

सड़कों की नियमित सफाई न होने से फैल रही गंदगी

- प्रताप विहार, राजनगर एक्सटेंशन और सिद्धार्थ विहार के लोगों ने की नियमित सफाई और कूड़ा उठाने की मांग - आरोप, हर तरह का टैक्स देने के बाद भी नहीं मिल रहीं सुविधाएं

बिगड़ती स्थिति

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले के सिद्धार्थ विहार, प्रताप विहार और राजनगर एक्सटेंशन समेत कई स्थानों की स्थिति खराब है। नियमित सफाई न होने से सड़को पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है। सड़कें भी जर्जर हैं, जिससे धूल उड़ती रहती है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी साफ-सफाई परध्यान नहीं दिया जा रहा है। टैक्स देने के बाद भी साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। राजनगर एक्सटेंशन के लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में नियमित सफाई नहीं होने से गंदगी है। सड़कों पर मिट्टी की परत जमा है। इससे दिनभर सड़कों पर धूल उड़ती रहती है। अंदर की सड़कों पर भी सफाई नहीं की जा रही। पेड़-पौधे भी धूल से ढंक गए हैं। स्थानीय resident सुनील पांचाल का आरोप है कि प्रदूषण का स्तर खराब होने के बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अजनारा इंटिग्रिटी, केडब्ल्यू सृष्टि, वीवीआईपी एसेट्स, गुलमोहर गार्डन और ब्रेव हार्ट सोसाइटी वाली सड़कों की स्थिति सबसे अधिक खराब है। आशियाना पाम कोर्ट के पीछे की सड़क भी बदहाल पड़ी है। दिनभर बेतहाशा धूल मिट्टी उड़ती है। स्थानीय resident नवीन कुमार का कहना है कि अधिकारी मुख्य सड़क पर तो ध्यान देते हैं, लेकिन अंदरूनी सड़कों पर न सफाई है और न ही सड़कें सही हैं। जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। हफ्तों तक कूड़ा सड़क पर ही पड़ा रहता है। अधिकारी ध्यान नहीं देते।

धूल और प्रदूषण का प्रभाव

घरों-दुकानों में पहुंच रही मिट्टी, सांस लेना मुश्किल

रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन लाइनपार के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे स्टेशन रोड की हालत बहुत खराब है। पूरी सड़क पर बजरी और मिट्टी उखड़ी हुई है। गाड़ियां चलती हैं तो धूल उड़ती है। डिफेंस रोड की हालत भी खराब है। बुजुर्ग और थोड़े बहुत बीमार लोग दुकानों पर नहीं बैठ सकते। सड़क बनाने की बात दूर की है। यहां न पानी का छिड़काव हो रहा। न ही सड़कों की सफाई हो रही है। नगर निगम नियमित सफाई और कूड़ा उठवाने पर ध्यान नहीं दे रहा है।

सीवर की समस्याएं

सिद्धार्थ विहार स्थित प्रतीक ग्रैंड सिटी सोसाइटी निवासी एनके नेगी ने बताया कि सोसाइटी से लेकर एनच-9 की तरफ जाने वाली सड़क पर 15-20 दिन से सड़क किनारे सीवर का गंदा और बदबूदार पानी बह रहा है। सफाई नियमित नहीं की जाती है। इससे सीवर जाम हो गया है और ऑवरफ्लो होकर गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। जगह-जगह पर कूड़ा पड़ा है। पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है। इसकी शिकायत कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन कोई भी सुनवाई नहीं की जा रही है। नियमित सफाई न होने से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं।

सामान्य प्रश्न

क्यों लोग नियमित सफाई की मांग कर रहे हैं?
लोगों का कहना है कि नियमित सफाई न होने से सड़कों पर कूड़े के ढेर लगे हैं, जिससे गंदगी फैल रही है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।