पर्व पर 20 करोड़ रुपये की शराब और बीयर गटक गए लोग
- शराब से अधिक बिकी बीयर, पुराने रिकॉर्ड तोड़े - जिले में चार करोड़

गाजियाबाद, संवाददाता। होली पर जिले में शराब और बीयर की बिक्री ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। आबकारी विभाग के मुताबिक गाजियाबाद निवासियों ने करीब 20 करोड़ रुपये की शराब और बीयर खरीदी। इनमें शौकीन लोगों ने बीयर को ज्यादा तवज्जों ज्यादा दी। जिला आबकारी अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि रंगोत्सव पर सार्वजनिक अवकाश की वजह से शराब की दुकानें बंद रही। इसकी वजह से होलिका दहन और सुतक वाले दिन शराब और बीयर की जमकर बिक्री हुई। जिले में वर्तमान में 214 देसी शराब की दुकानें, 192 कंपोजिट दुकानें, 43 मॉडल शॉप और 14 भांग की दुकानें संचालित हो रही हैं।
अनुमान है कि जिले में चार करोड़ रुपये से अधिक की बीयर की बिक्री हुई, जो पिछले वर्षों की तुलना में काफी अधिक है। पिछले साल तीन करोड़ रुपये की बिक्री हुई थी। वहीं, अंग्रेजी शराब की बिक्री नौ करोड़ और देशी शराब की बिक्री सात करोड़ की हुई। छह टीमों ने की निगरानी आबकारी अधिकारी संजय सिंह के मुताबिक होली पर अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए विभाग की छह टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में नजर बनाए रही। आबकारी निरीक्षक कीर्ति सिंह, मनोज शर्मा, चमन सिंह, राकेश त्रिपाठीअनुज वर्मा, चंद्रजीत सिंह और अखिलेश कुमार की टीमों ने कई स्थानों पर जांच कर दुकानों का निरीक्षण किया और मांग व खपत की निगरानी की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


