रामलीला का भूमि पूजन हुआ
ट्रांस हिंडन। श्री राम लीला समिति ट्रांस हिंडन हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन करेगा। 21 सितंबर से 1 अक्तूबर तक 8वीं रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रविवार को शक्तिखंड-2 इंदिरापुरम में...
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSun, 27 Aug 2017 05:43 PM
ऐप पर पढ़ें
ट्रांस हिंडन। श्री राम लीला समिति ट्रांस हिंडन हर साल की तरह इस वर्ष भी भव्य रामलीला का आयोजन करेगा। 21 सितंबर से 1 अक्तूबर तक 8वीं रामलीला का आयोजन किया जाएगा। रविवार को शक्तिखंड-2 इंदिरापुरम में रामलीला के लिए भूमि पूजन पूर्व विधायक अमरपाल शर्मा ने किया। 20 सितंबर की रात में शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर उदयमान गर्ग, नरेंद्र शर्मा, सुधीर कुमार जायसवाल, दीपक गोस्वामी, केके मिश्रा, दीपक गोस्वामी, आरके मिश्रा तथा प्रकाश जोशी समेत कई लोग मौजूद रहे।