ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद मौन धारण कर रालोद ने प्रदर्शन किया

मौन धारण कर रालोद ने प्रदर्शन किया

-मेरठ रोड तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ चरण सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता गाजियाबाद| कार्यालय संवाददाता मध्य प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल...

मौन धारण कर रालोद ने प्रदर्शन किया
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादSat, 10 Jun 2017 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

-मेरठ रोड तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौ चरण सिंह की प्रतिमा पर एकत्रित हुए कार्यकर्ता गाजियाबाद| कार्यालय संवाददाता मध्य प्रदेश में किसानों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में राष्ट्रीय लोकदल किसानों के समर्थन में उतर आई है। शनिवार को राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मेरठ रोड तिराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर मौन धारण कर भाजपा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष चौधरी तेजपाल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता मेरठ रोड तिराहे पर एकत्रित हुए। सभी ने भाजपा सरकार के खिलाफ मौन धारण कर विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह के आह्वान पर किसानों के समर्थन में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। वहां किसानों पर गोलियां चलाई जा रही हैं और उनका शोषण किया जा रहा है। साथ ही किसानों के खिलाफ सरकार सख्त से सख्त कार्रवाई कर रही है। इसका राष्ट्रीय लोकदल पूरी तरह विरोध करता है। उन्होंने कहा कि पार्टी किसानों के सम्मान और उनकी मांगों के समर्थन में पूरे प्रदेश में मौन प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा का किसानों के प्रति बर्ताव सही नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान भूपेंद्र, योगेंद्र, लोकेश चौधरी, अजय, जगदीश, वीरपाल मलिक, सुधीर शर्मा, वीरेंद्र चौधरी, देशपाल सिंह, जाकिर अली, राजीव तालान, अरुण तेवतिया आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें