Ghaziabad News: रक्षाबंधन के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: - बाजारों में चंदन, रुद्राक्ष, कुंदन और राजस्थानी फैंसी राखियों की मांग - गिफ्ट की

Ghaziabad News: रक्षाबंधन के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ी

Ghaziabad News: - 28 अगस्त को सौम्य योग में रक्षाबंधन मनेगा

गाजियाबाद, वंदना। शहर के बाजारों में रक्षाबंधन को लेकर रौनक बढ़ गई है। राखियों की दुकानें सज गई हैं, जिन पर महिलाओं की भीड़ नजर आ रही है। बहनें दुकानदारों से अलग-अलग तरह की फैंसी राखियों की मांग कर रही । इसके साथ गिफ्ट की दुकानों पर भी खरीदारी तेज हो गई है.

उपहारों की खरीदारी

28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में दुकानों पर रंग-बिरंगी और आकर्षक राखियां सजी दिखाई दे रही हैं। इस दौरान चंदन, रुद्राक्ष, कुंदन और राजस्थानी फैंसी राखियों की खूब मांग हो रही है। दुकानों पर 10 रुपये से लेकर 200 रुपये तक की राखी की खरीदारी हो रही है। दूर रहने वाली बहनें डाक के माध्यम से भाईयों को राखी भेज रही हैं। रक्षाबंधन के दिन बहने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके सुख, समृद्धि और दीर्घायु की कामना करती हैं। त्योहार के लिए बहने नए कपड़ों की खरीदारी भी कर रही हैं। शहर के मुख्य बाजार तुराब नगर, घंटाघर, गांधी नगर, नवयुग मार्केट आदि में खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ जुट रही है.

भाईयों द्वारा उपहारों की व्यवस्था

रक्षाबंधन के पर्व के लिए उपहार की दुकानें भी सज गई हैं। दुकानों पर आकर्षक और सुविधाजनक पैकिंग में विभिन्न प्रकार के उपहार खरीद रहे हैं। उपहार के लिए डिजिटल वॉच, ब्रेसलेट, कॉस्मेटिक आइटम, परफ्यूम आदि लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। उपहारों को आकर्षक बनाने के लिए भाई दुकानों पर ही उसकी विशेष पैकिंग करा रहे हैं। दुकानदारों ने रक्षाबंधन के लिए कॉम्बो पैक भी तैयार किए हैं, जिसमें भाई और बहन, दोनों के लिए उपहार होते हैं। बहने राखी के साथ भाईयों के लिए रक्षाबंधन चॉकलेट हैंपर भी खरीद रही हैं.

ज्योतिषाचार्य की सलाह

28 अगस्त को सौम्य योग में रक्षाबंधन मनेगा:

ज्योतिषाचार्य पंडित शिवकुमार शर्मा ने बताया कि 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। शुक्रवार को शतभिषा नक्षत्र होने से सौम्य योग बन रहा है। यद्यपि उस दिन पूर्णिमा सुबह 9:47 बजे तक है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार रक्षाबंधन मध्याह्न एवं अपराह्न व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में मनाया जाता है। जबकि 27 अगस्त को पूर्णिमा सुबह 9:08 बजे से आरंभ हो रही है, लेकिन उसके बाद रात 9:27 बजे तक भद्राकाल रहेगा। भद्राकाल में राखी बांधना अशुभ होता है। 28 अगस्त को यद्यपि पूर्णिमा सुबह 9:08 बजे तक है, लेकिन शास्त्र में उल्लेख है जब पहले दिन अपराह्न में पूर्णिमा हो किंतु भद्राकाल भी हो, तो दूसरे दिन रक्षाबंधन पर्व मानना चाहिए.

सामान्य प्रश्न

✦28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा?−
28 अगस्त को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: रक्षाबंधन के लिए शहर के बाजारों में रौनक बढ़ी