Ghaziabad News: छात्रों ने योगासन प्रतियोगिता में 18 पदक झटके
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Ghaziabad News: राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने असम के होजाई में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय योगासन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्वर्ण सहित कुल 18 पदक जीते। इस उपलब्धि के बाद स्कूल के नौ खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। राजेंद्र नगर स्थित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने असम के होजाई में आयोजित 37वीं राष्ट्रीय योगासन स्पर्धा में 11 स्वर्ण समेत 18 पदक झटके। इस उपलब्धि के साथ स्कूल के नौ खिलाड़ियों का चयन स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य जगदीश रघुवंशी ने इस उपलब्धि पर सभी विजेता खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई दी।

