Ghaziabad News: शहर की बदहाल सड़कें आफत बनी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ग़ाज़ियाबाद में बारिश के बाद सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। लोग नगर निगम और अन्य संस्थाओं से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सड़कों पर बने गड्ढों के कारण वाहन चलाने में कठिनाई हो रही है और हादसों का खतरा बढ़ गया है।

Ghaziabad News: शहर की बदहाल सड़कें आफत बनी

Ghaziabad News: गाजियाबाद, दीपक सिरोही। बारिश के बाद बदहाल सड़कें आफत बन रही हैं। सड़कों से हादसा होने का खतरा बना रहता है।लोग नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बावजूद सड़कों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। बारिश के बाद सड़कें की स्थिति ज्यादा खराब हो गई है। नगर निगम, लोक निर्माण विभाग और गाजियाबाद विकास प्राधिकरण की सड़कें गड्ढों में तब्दील हैं। सड़कों पर बने गड्ढों में दोपहिया वाहन और ई-रिक्शा पलट चुके हैं। अंधेरा होने से गड्ढे दिखाई नहीं दे रहे। गोविन्दपुरम, शास्त्रीनगर, विजयनगर, नंदग्राम और मेरठ रोड की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हैं। सदरपुर-रहीसपुर संपर्क मार्ग कई साल से बदहाल है। पिछले दिनों लोगों ने सड़क पर भरे पानी में बैठकर धरना दिया था। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है.

सिद्धार्थ विहार में भी परेशानी उठानी पड़ रही

सिद्धार्थ विहार में प्रतीक ग्रैंड सिटी से लेकर एनएच-9 तक जाने वाली सड़क कई जगह से उखड़ गई है। लोगों का आरोप है कि कुछ महीनों पहले सड़क बनी थी, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की पोल खुल गई।

ट्रांस हिंडन में सड़कों पर रात में हादसे का खतरा बढ़ रहा

एसजी शिखर हाइट से एनएच-9 जाने वाली सड़क एपेक्स क्रेमलिन के सामने उखड़ी है। गड्ढे और बजरी सड़क पर फैली है। वहीं राजनगर एक्सटेंशन की सड़कें भी बदहाल हैं। सड़कों पर गड्ढे होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लोग धरना-प्रदर्शन कर जीडीए से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। हम तुम रोड के बदहाल होने से लोगों में काफी नाराजगी है.

ट्रांस हिंडन में सड़कों पर रात में हादसे का खतरा बढ़ रहा

ट्रांस हिंडन। ट्रांस हिंडन के कई इलाकों में जर्जर सड़कों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरापुरम, वसुंधरा, वैशाली, साहिबाबाद, जीटी रोड, मैन वजीराबाद रोड और शालीमार गार्डन समेत कई स्थानों पर सड़क की सतह खराब होने से जगह-जगह गड्ढे बने हैं।

इंदिरापुरम के न्याय खंड एक, दो, तीन, शक्ति खंड में सड़कों की हालत खराब है। इसके अलावा वसुंधरा संक्टर-1 से 6 तक सर्विस रोड बदहाल है। वहीं जीटी रोड पर अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास और मैन वजीराबाद रोड पर पसौंडा गांव के पास गहरे गड्ढे बने है। लोगों का कहना है कि बारिश के बाद स्थिति और खराब हो गई है। लोगों का कहना है कि

मैन वजीराबाद रोड पर दोपहिया वाहन चालकों को गड्ढों के कारण हादसे का खतरा बना रहता है, जबकि रात के समय परेशानी बढ़ जाती है। वहीं वसुंधरा सैक्टर-2, तीन, सैक्टर-3 की सर्विस रोड और मोहननगर से सैक्टर-2 को जाने वाली सड़क भी क्षतिग्रस्त है।

गोविन्दपुरम की सड़कें काफी समय से बदहाल हैं। शिकायत करने पर भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। सड़कें क्षतिग्रस्त होने से हादसा होने का डर रहता है। सड़कों पर धूल उड़ने से प्रदूषण बढ़ रहा है।

-प्रवीण शर्मा, निवासी गोविन्दपुरम

राजनगर एक्सटेंशन की सड़कों का बुरा हाल है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे होने से हादसे बढ़ रहे हैं। जीडीए से सड़कों की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी सड़कों की मरम्मत नहीं कराई जा रही।

-कपिल कुमार, निवासी राजनगर एक्सटेंशन

निगम क्षेत्र में 253 सड़कें गड्ढामुक्त होनी हैं। इनके अलावा 119 सड़कों पर परत डाली जाएगी। कुछ सड़कों पर काम शुरू करा दिया है। अगले माह तक सभी सड़कें दुरुस्त हो जाएंगी।

-एनके चौधरी, मुख्य अभियंता नगर निगम

मेरठ रोड और जीटी रोड समेत कई सड़कों की मरम्मत का काम जल्दी शुरू कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़कों को गड्ढामुक्त भी कराया जाएगा। सड़कें दुरुस्त होने पर लोगों को राहत मिलेगी।

-रामराजा, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग

पूछे जाने वाले प्रश्न

✦गाजियाबाद में सड़कें क्यों बदहाल हैं?−
गाजियाबाद में बारिश के बाद सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है और लोग नगर निगम तथा अन्य विभागों से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: शहर की बदहाल सड़कें आफत बनी