शहर में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव

Jan 23, 2026 11:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गुरुग्राम में शुक्रवार को बारिश से कई सड़कों और कॉलोनियों में जलभराव हो गया। हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक तक की सड़क पर गड्ढे हो गए, जिससे वाहन चालकों को 15-20 मिनट का अतिरिक्त समय लगा। कम्यूनिटी सेंटर के पास भी जलभराव से परेशानी हुई।

शहर में बारिश के बाद सड़कों पर जलभराव

गुरुग्राम। शहर में शुक्रवार को सुबह और शाम को हुई बारिश से कई मुख्य सड़कों के अलावा कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति बन गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शाम तक 12एमएम बारिश दर्ज की गई। बारिश की वजह से सबसे अधिक दिक्कत वाहन चालकों को हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक को जोड़ रही करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क पर हुई। बीकानेर मिष्ठान भंडार के समीप मोहम्मदपुर झाड़सा गांव से आ रहे गंदे पानी की वजह से करीब 100 मीटर की सड़क दोनों तरफ गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश ने इस समस्या को बढ़ा दिया।

गड्ढों की वजह से वाहन धीमी गति से निकले। 15 से 20 मिनट का समय इस सड़क को पार करने में लग गया। सेक्टर-नौ स्थित कम्यूनिटी सेंटर के समीप से कटारिया मार्केट की तरफ जा रही सड़क पर जलभराव की स्थिति बन गई। सड़क के दोनों तरफ बरसाती नाले नहीं होने और इस मुख्य सड़क के सीमेंटिड होने की वजह से पानी निकासी नहीं हुई। इस कारण दुपहिया वाहन चालकों और पैदल निकल रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बसई रोड पर ऑटो मार्केट के समीप करीब 100 मीटर हिस्से में पानी भर गया। इससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।