Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsRadha Janmashtami Celebrations Grand Procession in Ghaziabad
शहर के बाजारों से निकला राधा रानी का डोला

शहर के बाजारों से निकला राधा रानी का डोला

संक्षेप:

गाजियाबाद में राधा जन्माष्टमी पर बाजारों में शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ थी। यात्रा का आरंभ कालका गढ़ी चौक से हुआ और यह घंटाघर पर समाप्त हुई। इस्कॉन मंदिर में भी धूमधाम से राधा...

Aug 31, 2025 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। राधा जन्माष्टमी पर रविवार को शहर के बाजारों में राधा रानी की शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके अलावा राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में भी राधा जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। श्री बांके बिहारी संकीर्तन मंडल द्वारा आयोजित शोभायात्रा कालका गढ़ी चौक से शुरू होकर मालीवाड़ा, डासना गेट, चोपला मंदिर होते हुए घंटाघर पर समाप्त हुई। शोभायात्रा की शुरुआत कालका गढ़ी स्थित मंदिर से भगवा घोड़े की अगुवानी से हुई। जिसके साथ तीन बैंड, नपीरी की धुनों पर श्रद्धालु झूम उठे। राधा रानी के डोले के साथ सात आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

झांकियों में भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी के जीवन प्रसंगों का जीवंत चित्रण किया गया, जिसे देखने के लिए मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालु खड़े रहे। यात्रा के दौरान भक्तों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और भजन-कीर्तन गाते हुए आगे बढ़े। डोले में विराजमान राधा रानी की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन हुआ। संस्था पदाधिकार और व्यापारी संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत कर प्रसाद वितरित किए। भारी संख्या में मौजूद पुलिस बल और स्वयंसेवकों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। शोभायात्रा के चलते घंटों तक शहर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने इसे राधा रानी के जन्मोत्सव का ऐतिहासिक आयोजन बताया। इस मौके पर संस्था के अध्यक्ष जोगेंद्र सहगल, संस्थापक संजय रैना, पूर्व अध्यक्ष हृदय नारायण खत्री, संरक्षक पवन जिंदल संजीव रहेजा आदि मौजूद रहे। इस्कॉन मंदिर में मनाई गई राधा अष्टमी राजनगर स्थित इस्कॉन मंदिर में रविवार को राधा अष्टमी धूमधाम से मनाई गई। सुबह 4:30 बजे मंगला आरती की गई। इसके बाद मंदिर में श्रद्धालुओं का दर्शन के लिए लंबी लाइन लग गई। मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। रंग-बिरंगे फूलों, रोशनी और झालरों से पूरा परिसर दुल्हन की तरह जगमगाता नजर आया। राधारानी और भगवान कृष्ण की झांकियों को देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ती रही।