Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गाज़ियाबादQuiz Competition at Nehru World School Highlights Earthquake Awareness

बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई

गाजियाबाद के नेहरू वर्ल्ड स्कूल में उत्तरी जोन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें सात स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। बिरला विद्या निकेतन, पुष्प विहार और ब्लू वेल्स मॉडल स्कूल ने संयुक्त रूप...

बच्चों ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई
Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 10 Dec 2024 04:38 PM
share Share

गाजियाबाद। नेहरू वर्ल्ड स्कूल में मंगलवार को उत्तरी जोन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। भूकंप अभियांत्रिकी राष्ट्रीय सूचना केंद्र आईआईटी कानपुर द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में दिल्ली, एनसीआर और उत्तरी जोन के कुल सात स्कूलों के बच्चों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बिरला विद्या निकेतन, पुष्प विहार दिल्ली और ब्लू वेल्स मॉडल स्कूल गुरुग्राम संयुक्त रूप से विजेता रहे। नेहरू वर्ल्ड स्कूल दूसरे नंबर पर रहा और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। स्कूल की विंग हेड मंजुला सिंह ने बताया कि इस प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के आयोजन कराने का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भूकंप जैसी आपदाओं के प्रति जागरूक करना और जानकारी देना था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें