ग्राम पंचायतों में राहगीरों के लिए प्याऊ लगेंगे

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

- 142 पंचायतों में लगाने है प्याऊ - ब्लॉक के अधिकारी पानी के इंतजाम

ग्राम पंचायतों में राहगीरों के लिए प्याऊ लगेंगे

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। जिले की ग्राम पंचायतों में राहगीरों को गर्मी से राहत देने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाए जाएंगे। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने जिले की 142 ग्राम पंचायतों में प्याऊ लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद ब्लॉक स्तर के अधिकारी पंचायतों में पेयजल व्यवस्था कराने में जुट गए हैं। गर्मी के मौसम में दोपहर के समय राहगीरों, मजदूरों और ग्रामीण क्षेत्रों में आने-जाने वाले लोगों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए सीडीओ कुमार सौरभ ने पंचायत विभाग को सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ लगाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसके लिए पंचायत विभाग व ब्लॉक स्तर के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इसके तहत पंचायत भवन, मुख्य सड़क, बाजार, बस स्टॉप और अधिक आवाजाही वाले स्थानों पर प्याऊ लगाए जाएंगे, ताकि लोगों को आसानी से ठंडा पेयजल मिल सके। पंचायत सचिव को भी इस कार्य में लगाया गया है।कई पंचायतों में पानी के टैंकर, मटका और वाटर कूलर लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि भीषण गर्मी को देखते हुए लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। जिला पंचायती राज अधिकारी जाहिद हुसैन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लॉक स्तर पर इसकी निगरानी भी कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।