नाले पर बनी पुलिया के विरोध में आंदोलन
मोदीनगर, संवाददाता। नगर पालिका के गांव सीकरी खुर्द में पुलिया निर्माण के विरोध में आंदोेलन

मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। नगर पालिका के गांव सीकरी खुर्द में पुलिया निर्माण के विरोध में आंदोलन कर रहे सभासदों को उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ ने अपना समर्थन दिया है। पुलिया निर्माण और उसे तोड़ने को लेकर सभासद दो गुटों में बटें हुए है। एक गुट विरोध में तो दूसरा समर्थन में आंदोलन कर रहा है। ज्यादातर सभासद पुलिया निर्माण के विरोध में है। गांव सीकरी खुर्द में एक खेत पर आवाजाही के लिए पुलिया निर्माण कराया गया है। पुलिया निर्माण के विरोध और समर्थन में सभासद बीते बृहस्पतिवार से नगर पालिका कार्यालय पर धरना दे रहें है। उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ पुलिया निर्माण का विरोध कर रहें सभासदों के समर्थन में उतर गया है।
संघ के शाखा अध्यक्ष राजू घोगलिया व विकास घोगलिया और कंवरपाल आदि ने पुलिया निर्माण का विरोध कर रहें सभासदों के पक्ष में अपना समर्थन पत्र सौंपा। राजू घोगलिया ने आरोप लगाया कि उक्त स्थान पर अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। कॉलोनाइजरों को लाभ पहुंचाने के लिए नाले पर अवैध पुलिया का निर्माण किया गया है। उन्होंने तत्काल पुलिया तोड़ने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। कहा कि अगर तीन दिन में पुलिया नहीं टूटी तो समस्त सफाई कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर धरने में शामिल होंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राजू धोगलिया, कुंवारपाल, विकास धोगलिया, गौरव जीनवाल, संजय मंगवाना, अमन सिंह, उमेश कुमार रवि, संजय, वीरेंद्र कुमार सुंदर आदि सफाई कर्मचारी उपस्थिति थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


