Ghaziabad News: नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद परिजन हंगामा कर रहे हैं। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया और मामले की जांच की मांग की। पर hospital management ने बताया कि महिला को पहले भर्ती करने के लिए कहा गया था, लेकिन परिजन उसे पहले ले गए थे।

Ghaziabad News: नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। निजी अस्पताल में नवजात की मौत के बाद मंगलवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। एफ ब्लॉक, शास्त्री नगर निवासी आदित्य जैन ने सोमवार को अपनी गर्भवती पत्नी नलिनी जैन को प्रसव के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों के अनुसार उपचार के बाद नलिनी ने नवजात को जन्म दिया, लेकिन कुछ समय बाद नवजात की मौत हो गई। नवजात की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए विरोध शुरू कर दिया।

परिजनों ने मंगलवार को फिर से अस्पताल परिसर में धरना देकर मामले की जांच की मांग की। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि महिला को शनिवार को ही भर्ती करने के लिए कहा था मगर तब परिजन महिला को अपने साथ ले गए थे। सोमवार को जब महिला अस्पताल में आई तब तक पेट में ही बच्चे की मौत हो गई थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: नवजात की मौत पर निजी अस्पताल में हंगामा