Ghaziabad News: गांधी जयंती पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे व्यापारी
Ghaziabad News: गाजियाबाद के रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारी गांधी जयंती पर काली पट्टी बांधकर नगर निगम के खिलाफ विरोध करेंगे। व्यापारियों का कहना है कि निगम उनकी समस्याओं का समाधान नहीं कर रहा है और उन पर मनमानी कर रहा है। धरना अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा।

Ghaziabad News: गाजियाबाद, नतिन कौशिक। रमतेराम रोड स्थित रामानुज दयाल मार्केट के व्यापारी गांधी जयंती पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। साथ ही व्यापारियों ने धरना आगे अनिश्चितकाल के लिए जारी रखने के फैसला लिया है। व्यापारियों का कहना है कि नगर निगम मनमानी कर व्यापारियों का शोषण कर रहा है। राष्ट्रीय व्यापार मंडल की इकाई रामानुज दयाल मार्केट कमेटी के बैनर तले व्यापारियों का धरना चल रहा है। व्यापारी सुबह दस से दोपहर 12 बजे तक धरना दे रहे है। बुधवार को व्यापारियों की बैठक हुई, जिसमें गांधी जयंती पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने कहा कि नगर निगम ने बी और सी ब्लॉक के करीब 200 दुकानदारों पर किराया लगाया गया है जबकि डी ब्लॉक के व्यापारियों से संपत्ति कर लिया जा रहा है।
ये व्यापारियों के साथ अन्याय है। कमेटी के अध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि व्यापारियों की समस्या का समाधान नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। व्यापारी नेता प्रमोद शर्मा ने कहा कि सभी दुकानदारों पर संपत्ति कर लगाना चाहिए। लेकिन व्यापारियों की मांग पूरी नहीं हो रही है। ऐसे में व्यापारी इस धरने को अनिश्चितकाल तक जारी रहेगा और गांधी जयंती पर काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। धरने में मौजूद अरविंद शर्मा ने कहा कि निगम बाजार में दो तरह के नियम लागू कर व्यापारियों को लड़ाना चाहता है। मौके पर महेश मित्तल, अजय गर्ग, मनोज जैन, प्रमोद गुप्ता आदि मौजूद रहे।

