Ghaziabad News: नगर पंचायत कार्यालय पर प्रदर्शन किया
Ghaziabad News: भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर में नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन पर आरोप है कि अध्यक्ष अनिल त्यागी ने सरकारी ट्रैक्टर से अपने घर पर 70 लाख रुपये की मिट्टी भरी। तहसीलदार ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है, जबकि अनिल त्यागी ने आरोपों को निराधार बताया है।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने नगर पंचायत निवाड़ी कार्यालय पर प्रदर्शन कर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने पद का दुरुप्रयोग कर अपने घर पर 70 लाख रूपए की मिट्टी सरकारी ट्रैक्टर से भराव कराया है। तहसीलदार ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने आरोपों को निराधार बताया है। भाकियू के जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र त्यागी और मनोनित सभासद रजनीश त्यागी, सतेंद्र वाल्मीकि, नितिन बंसल के साथ मंगलवार को सैकड़ों लोग एकत्र होकर नगर पंचायत निवाड़ी अध्यक्ष के कार्यालय पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद वह अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए।
रजनीश त्यागी और वीरेंद्र त्यागी ने बताया कि नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल त्यागी ने पद का दुरुप्रयोग कर कर्मचारियों से निजी कार्य करा रहे है। पिछले दिनों उन्होने अपने घर के पीछे तीन बीघा भूखंड़ का नगर पंचायत के ट्रैक्टर ट्राली से कर्मचारियों से मिट्टी खनन कर भराव कराया। इसके अलावा विकास कार्यो में भी 40 प्रतिशत कमीशन लिया जा रहा है। धरनास्थल पर पहुंचे तहसीलदार को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन भी दिया गया। तहसीलदार रजत कुमार ने मिट्टी खनन कराकर भराव कराने के मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी जल्द अपनी रिपोर्ट देगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अन्य शिकायतों की जांच के लिए शासन को पत्र लिखा जाएगा। इस मौके पर संजीव ढिढ़ार,अरुण कसाना,अजित सिंह,मुस्तफा,श्रीभगवान गर्ग,नरेंद्र त्यागी,संजय त्यागी,शेखर त्यागी ,पुनीत सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


