लंबी दूरी के रूटों पर निजी वाहनों का किराया बढ़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद के निजी वाहन चालकों ने लंबी दूरी के सफर के लिए किराये में 10 से 15 रुपये की वृद्धि की है। यह बढ़ोतरी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में वृद्धि के कारण हुई है। इससे यात्रियों पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है, विशेषकर नौकरीपेशा, छात्र और छोटे कारोबारी प्रभावित हो रहे हैं।

लंबी दूरी के रूटों पर निजी वाहनों का किराया बढ़ा

- लंबी दूरी की यात्रा के लिए 10 से 15 रुपये निजी वाहनों ने बढ़ाए दाम - गाजियाबाद से मसूरी, धौलाना,गुलावठी जाने वाले वाहनों ने बढ़ाए 10 से 15 रुपये, लोनी जाने वाले वाहनों ने भी बढ़ाए 10 रुपयेगाजियाबाद, संवाददाता। लंबे रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों पर अब यात्रा करने के लिए अधिक बोझ पड़ेगा। गाजियाबाद से विभिन्न कस्बों और शहरों के लिए वाहन चलाने वाले निजी संचालकों ने किराये में 10 से 15 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी है। किराया बढ़ने से रोज आवागमन करने वाले यात्रियों के साथ साझेदारी में यात्रा करने वाले लोगों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ने लगा है।

गाजियाबाद से मसूरी, धौलाना और गुलावठी जाने वाले निजी वाहनों के किराये में 10 से 15 रुपये तक की वृद्धि की गई है। वहीं, लोनी रूट पर चलने वाले वाहनों ने भी किराये में 10 रुपये की बढ़ोतरी की है। यह वृद्धि पिछले दिनों पेट्रोल, डीजल सहित सीएनजी गैस के दाम बढ़ने के बाद हुई है। बढ़े किराये से यात्रियों में नाराजगी देखी जा रही है। उनका कहना है कि पहले से ही महंगाई के दौर में दैनिक खर्च बढ़े हैं, ऐसे में किराये में वृद्धि से मासिक बजट प्रभावित होगा। बता दें कि पिछले कुछ दिनों में पेट्रोल के दाम आठ रुपये, डीजल और सीएनजी के दाम करीब पांच रुपये तक बढ़ गए हैं। गुलावठी से गाजियाबाद नौकरी करने आने वाले विजय कुमार ने बताया कि वह रोज गाजियाबाद नौकरी करने आते हैं। पहले 40 रुपये किराया लगता था। अब 50 से 60 रुपये एक तरफ के देने पड़ रहे हैं। इन रूटों पर बड़ी संख्या में नौकरीपेशा, मजदूर, छात्र और छोटे कारोबारी रोज सफर करते हैं। कई यात्री खर्च कम करने के लिए साझा व्यवस्था के तहत यात्रा करते हैं, लेकिन किराये में बढ़ोतरी का असर उन पर भी दिखाई देने लगा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।