ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद प्रगतिशील सपा ने सेवाराम कसाना को उतारा मैदान मे

प्रगतिशील सपा ने सेवाराम कसाना को उतारा मैदान मे

गाजियाबाद। कार्यालय संवाददाता। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव के लिए सेवाराम कसाना को अपना प्रत्याशी बनाया है। भाजपा छोड़कर पार्टी में आए सेवाराम कसाना ने कहा भाजपा की कथनी और करनी...

प्रगतिशील सपा ने सेवाराम कसाना को उतारा मैदान मे
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादTue, 19 Mar 2019 07:49 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) ने लोकसभा चुनाव के लिए सेवाराम कसाना को प्रत्याशी बनाया है। भाजपा छोड़कर पार्टी में आए सेवाराम कसाना ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह ने बताया कि प्रत्याशी 22 मार्च को समर्थकों के साथ नामांकन परचा दाखिल करेंगे।आरडीसी में मंगलवार को जिलाध्यक्ष चौधरी प्रताप सिंह ने बताया कि पार्टी पूरे जोश के साथ चुनाव लोकसभा चुनाव लड़ेगी। चुनाव के लिए पार्टी करीब छह माह से संघर्ष कर जमीन तैयार कर रही है। पार्टी मुखिया शिवपाल यादव ने मंगलवार को प्रदेश की 33 लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम घोषित किए हैं। गाजियाबाद से सेवाराम कसाना को उम्मीदवार बनाया गया है। कसाना पहले भाजपा में थे। बीते साल ही उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। प्रत्याशी सेवाराम कसाना ने बताया कि वह भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ में जुड़े थे। भाजपा की कथनी-करनी में अंतर है। इसीलिए आज बेराजगारी, बिजली और किसानों की समस्या गंभीर बनी है। कसाना ने बताया कि बिजली, गन्ना किसान, युवा और महिलाओं के साथ जनपद की खराब कानून व्यवस्था को मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ेंगे। पार्टी प्रवक्ता अधिवक्ता नाहर सिंह यादव ने कहा कि पार्टी को किसी अन्य पार्टी कांग्रेस के भरोसे नहीं है। सड़क से संघर्ष कर चुनाव में उतरी है। पार्टी प्रत्याशी 22 मार्च को नामांकन परचा दाखिल करेंगे। पत्रकार वार्ता में मेरठ मंडल प्रभारी अवधेश त्यागी, नीलम श्रीवास्तव, महबूब लारी, हर्षवर्धन यादव समेत दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें