शहर के कई इलाकों में बिजली कटौती से लोगों ने परेशानी झेली
गाजियाबाद में गर्मी के चलते बिजली कटौती लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। शुक्रवार रात और शनिवार दिन में 10 से ज्यादा इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही। ओवरलोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे एसी और कूलर के फुंकने का डर बढ़ गया है।

गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गर्मी के बीच बिजली कटौती लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार की रात और शनिवार दिन में 10 से ज्यादा इलाकों में कई घंटे बिजली कटौती रही। इस वजह से लोग परेशान रहे। दरअसल, गर्मी में अब नियमित रूप से एसी और कूलर चल रहे हैं। ऐसे में ओवरलोड बढ़ रहा है। ट्रांसफार्मर ओवरलोड होने से 33 और 11 केवी की लाइन में दिक्कत आ रही है।
बिजली कटौती की समस्या
सबसे ज्यादा फॉल्ट बढ़ रहे हैं। शनिवार दिन में प्रताप विहार, सेन विहार, मानसरोवर पार्क और शंकर विहार समेत कई इलाकों में तीन से चार घंटे बिजली गुल रही। लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
कॉलोनियों में बिजली की स्थिति
राजकंपाउंड, दौलतपुरा, पंचवटी कॉलोनी, कोट गांव में बिजली कटौती रही।
पंचवटी कॉलोनी निवासी हरि ओम कुमार और दीप कुमार ने बताया कि वोल्टेज घटने-बढ़ने से एसी और कूलर फुंकने का भी डर रहता है। कॉलोनी के कई घरों में एसी फुंकने की शिकायत मिली है। उन्होंने बताया कि ट्रिपिंग की समस्या से कई घरों में बिजली उपकरण खराब हो गए हैं। वहीं नंदग्राम, नवयुग मार्केट, जटवाड़ा, मालीवाड़ा गोविंदपुरम, लोहिया नगर और पटेलनगर में लाइनों में फॉल्ट, ओवरलोड और तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रिपिंग रही है। विद्युत निगम जोन एक के अधीक्षण अभियंता अनिल कुमार का कहना है कि जिन इलाकों में दिक्कत है वहां बिजली आपूर्ति दुरुस्त कराई जा रही है। अभी किसी प्रकार का ज्यादा संकट नहीं है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


