
बिजली कटौती और ट्रिपिंग से परेशानी उठानी पड़ी
गाजियाबाद में सर्दी के मौसम में बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय में हर 30 मिनट में 5 से 10 मिनट की ट्रिपिंग हो रही है। लोग नवयुग मार्केट और अन्य क्षेत्रों में कई बार बिजली कटौती का सामना कर रहे हैं। अधिकारियों की अनदेखी से लोग परेशान हैं।
गाजियाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। सर्दी में बिजली कटौती और ट्रिपिंग के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सुबह और शाम के वक्त ज्यादा ट्रिपिंग रहती है। हर 30 मिनट में पांच से दस मिनट की ट्रिपिंग हो रही है। शहर के लालकुआं और विजयनगर क्षेत्र में बिजली कटौती की जा रही है। लोगों ने बताया कि मंगलवार को नवयुग मार्केट में दोपहर तीन बजे से देर शाम तक कई बार बिजली ट्रिपिंग हुई। स्थानीय निवासी सुमित गुप्ता ने बताया कई दिन से ट्रिपिंग की समस्या रही। ऐसे में परेशानी उठानी पड़ रही है। घरेलू उपकरण के फुंकने का डर रहता है।
पटेलनगर, लोहियानगर, जटवाड़ा आदि इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या रही। लोगों ने बताया नो ट्रिपिंग जोन घोषित होने के बाद भी इस तरह की समस्या झेलनी पड़ रही है। शिकायत करने के बाद भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। गोविंदपुरम, आरकेपुरम और स्वर्ण जयंतीपुरम आदि इलाकों में ट्रिपिंग हो रही है। लालकुआं और विजयनगर क्षेत्र में लोग बिजली कटौती से परेशान हैं। दोनों इलाकों में सुबह और शाम दो से तीन घंटे बिजली कटौती की जा रही है। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता ने बताया बिजनेस प्लान के तहत काम कराया जा रहा है। ऐसे में कुछ कटौती की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




