Ghaziabad News: निवाड़ी में पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित
By Newswrap
हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादGhaziabad News: मोदीनगर के कस्बा निवाड़ी में एक लोकेशन फाल्ट के कारण बिजली की आपूर्ति रविवार की सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रही। भीषण गर्मी में निवासी परेशान हो गए। उन्होंने शिकायत करने का प्रयास किया लेकिन सब स्टेशन का फोन स्विच ऑफ था। कई अन्य गांवों में भी बिजली में बाधा आई।

Ghaziabad News: मोदीनगर, चंद्रशेखर त्यागी। कस्बा निवाड़ी में फाल्ट के चलते पांच घंटे से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। भीषण गर्मी में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कस्बा निवाड़ी में रविवार सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। निवासियों ने बताया कि बिजली सब स्टेशन में शिकायत करने के कॉल की तो फोन स्विच ऑफ था। जेई ने बताया कि लोकल फाल्ट के चलते दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके अलावा गांव बेगमाबाद, कलछीना, भोजपुर, त्योडी, खिदौड़ा, भनेड़ा सहित कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


