Ghaziabad News: खोड़ा में 13 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप, 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

Ghaziabad News: खोड़ा के करीब 14 वार्डों में 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही, जिससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। फॉल्ट की सूचना देने पर भी विद्युत निगम के अधिकारियों ने जवाब नहीं दिया। सुबह 7 बजे के आस-पास आपूर्ति बहाल हुई, जिससे जल संकट भी गहरा गया। उपभोक्ताओं ने त्वरित समाधान की मांग की।

Ghaziabad News: खोड़ा में 13 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप, 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। खोड़ा के करीब 14 वार्डों में मंगलवार शाम से बुधवार सुबह तक बिजली आपूर्ति ठप रही। 33 केवी लाइन में फॉल्ट होने से करीब 13 घंटे तक उपभोक्ताओं को बिना बिजली रहना पड़ा। बिजली नहीं आने से उपभोक्ताओं को रात जागकर गुजारनी पड़ी। उपभोक्ताओं का आरोप है कि रात भर विद्युत निगम के अधिकारियों को फोन लगाते रहे। लेकिन आपूर्ति बहाल करने की जानकारी नहीं दी गई। खोड़ा स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र पर मंगलवार शाम करीब छह बजे 33 केवी लाइन में फाल्ट हो गया। इसके चलते वार्ड 14, 18, 32, 21, 24, 25, 26, 28, 8, 12, 6, 9, 11 और 15 में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई।

वार्ड 14 के सभासद सीपी शर्मा ने बताया कि शाम से बिजली नहीं होने के कारण घरों के जरूरी काम प्रभावित रहे। फॉल्ट की जानकारी और समस्या के समाधान के लिए विद्युत निगम के अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन अधिकारियों के फोन नहीं उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि रात भर फोन करने के बाद भी आपूर्ति बहाल करने की जानकारी नहीं दी गई। खोड़ा निवासी नेहा शर्मा ने बताया कि शाम करीब छह बजे बिजली अचानक चली गई। बिजली जाने के बाद रात भर नहीं आई। इसके चलते रात भी जागकर काटनी पड़ी। सुबह को भी समय से आपूर्ति बहाल नहीं होने से पेयजल संकट भी गहरा गया। उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह करीब सात बजे आपूर्ति सामान्य हुई। उनका कहना है कि उपभोक्ताओं से समय पर बिजली बिल जमा करने की अपेक्षा की जाती है, लेकिन आपूर्ति बाधित होने पर समस्या के समाधान में घंटों लग जाते हैं। लोगों ने विद्युत निगम से फॉल्ट की सूचना और शिकायतों के त्वरित निस्तारण की व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। वहीं, विद्युत निगम जोन 3 मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि 33 की भी लाइन में फाल्ट आने के चलते समस्या बनी थी। लेकिन आपूर्ति रात भर बाधित नहीं रही। क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति अन्य उपकेंद्रों से शुरू करा दी गई थी। लाइन में फॉल्ट ढूंढने से समय लगा। मरम्मत के बाद सुबह करीब सात बजे आपूर्ति पूरी तरह सामान्य कर दी गई।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: खोड़ा में 13 घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप, 30 हजार से अधिक लोग प्रभावित