Ghaziabad News: भारत सिटी सोसाइटी का विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन में भारत सिटी सोसाइटी पर बकाया बिजली बिल के कारण संकट पैदा हो गया है। विद्युत निगम ने 31 अगस्त को कनेक्शन काट दिया, क्योंकि सोसाइटी पर दो करोड़ रुपये का बिल बकाया है। लोगों को डर है कि भुगतान नहीं होने पर कनेक्शन फिर से कट सकता है, जिससे लिफ्ट, पानी की मोटर और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित होगी।

Ghaziabad News: भारत सिटी सोसाइटी का विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी

Ghaziabad News: ट्रांस हिंडन, अफजल खान। टीला मोड़ स्थित भारत सिटी सोसाइटी पर बकाया बिजली बिल को लेकर संकट बना हुआ है। बकाया भुगतान नहीं होने पर विद्युत निगम ने 31 अगस्त को सोसाइटी का बिजली कनेक्शन काट दिया था। विद्युत निगम के अधिकारियों का कहना है कि सोसाइटी पर करीब दो करोड़ रुपये का बिल बकाया है। 31 अगस्त को कनेक्शन काटने पर पांच लाख रुपये जमा कराए गए थे। पांच दिन का अतिरिक्त समय दिया था, जो पूरा हो गया है। अब लोगों को डर है कि भुगतान नहीं होने के कारण सोसाइटी का कनेक्शन कभी भी कट सकता है। बिजली कनेक्शन कटने पर लिफ्ट, पानी की मोटर, कॉमन एरिया की लाइट और सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है।

वहीं, एओए अध्यक्ष जय ठाकुर का कहना है कि करीब 1.04 करोड़ रुपये का बकाया पूर्व एओए के समय का है। मौजूदा बिल समय पर जमा किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsगाज़ियाबादGhaziabad News: भारत सिटी सोसाइटी का विद्युत कनेक्शन काटने की चेतावनी