Ghaziabad News: डाकघरों में हरिद्वार का पवित्र गंगाजल मिलेगा
Ghaziabad News: गाजियाबाद के नवयुग मार्केट स्थित डाकघर में हरिद्वार का पवित्र गंगाजल उपलब्ध होगा। इससे स्थानीय श्रद्धालुओं को हरिद्वार जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डाकघर में गंगाजल के लिए 30 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। यह विशेष व्यवस्था सावन माह और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए की गई है।

Ghaziabad News: - नवयुग मार्केट, राजनगर एक्सटेंशन, सिटी में स्थित डाकघर में हरिद्वार का गंगाजल लोग खरीद सकेंगे - डाकघर में गंगाजल होने से स्थानीय लोगों को हरिद्वार जाने की जरूरत नहीं पड़ेगीगाजियाबाद, अमन वत्स। सावन माह और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था की है। शहर के प्रमुख डाकघरों में हरिद्वार का पवित्र गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को गंगाजल प्राप्त करने के लिए हरिद्वार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।नवयुग मार्केट स्थित मुख्य प्रधान डाक घर, राजनगर एक्सटेंशन, सिटी में स्थित डाक घर में हरिद्वार से लाया गया पवित्र गंगाजल अगले एक से दो दिन में उपलब्ध होगा।
सहायक अधीक्षक डाकघर कुंवर पाल ने बताया कि श्रद्धालु 30 रुपये का निर्धारित शुल्क का भुगतान कर डाकघरों से गंगाजल खरीद सकेंगे। गंगाजल डाकघर में अलग काउंटर पर रखा होगा। हर वर्ष सावन और अन्य धार्मिक अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग पूजा-अर्चना, अभिषेक और मांगलिक कार्यों के लिए गंगाजल का उपयोग करते हैं। ऐसे में डाकघरों के माध्यम से इसकी उपलब्धता लोगों के लिए काफी सुविधाजनक साबित होगी।


