गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण मामले में मुकदमा दर्ज

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद में पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर भंडारण के मामले में कूलर कारोबारी अनिल गर्ग और उनके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 15 अप्रैल को गोपनीय सूचना पर मालीवाड़ा क्षेत्र में छापेमारी की गई, जिसमें 18 गैस सिलेंडर बरामद हुए।

गैस सिलेंडर के अवैध भंडारण मामले में मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद,योगेन्द्र सागर। सिहानी गेट थानाक्षेत्र के मालीवाड़ा स्थित प्यारेलाल पार्क के पास अवैध रूप से गैस सिलेंडर भंडारण के मामले में पुलिस ने कूलर कारोबारी और उसके बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बीते 15 अप्रैल की शाम को गोपनीय सूचना के आधार पर सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में मालीवाड़ा इलाके में छापा मारा गया। छापेमारी के दौरान अनिल गर्ग की कूलर की दुकान से कुल 18 गैस सिलेंडर बरामद हुए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।