
पुलिस पर नजरबंद करने का आरोप
संक्षेप:
लोनी में जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव जाटव ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया। रविवार को वह मेरठ के कपसाड़ जाने वाले थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को रोक दिया। नाराज संगठन के लोगों ने नारेबाजी की और बाद में उन्हें उनके निवास पर नजरबंद कर दिया।
Jan 11, 2026 05:16 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
लोनी। जय भीम संगठन के जिलाध्यक्ष ने पुलिस पर उन्हें नजरबंद करने का आरोप लगाया है। संगठन के जिलाध्यक्ष गौरव जाटव ने बताया कि रविवार को वह कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ के कपसाड़ रवाना होने वाले थे। पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को वहां जाने से रोक दिया और सभी को पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस द्वारा रोके जाने से नाराज संगठन के लोगों ने नारेबाजी की। कुछ देर बाद पुलिस संगठन के पदाधिकारी को उनके निवास बाग राणप गांव लेकर पहुंची और नजरबंद कर लिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को रोका गया था।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




