Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsPolice Commissioner Reviews Crime Control Strategies for New Year 2026 in Ghaziabad
अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहें अधिकारी : पुलिस आयुक्त

अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में सक्रिय रहें अधिकारी : पुलिस आयुक्त

संक्षेप:

गाजियाबाद में, पुलिस आयुक्त ने नववर्ष 2026 में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए ट्रांस हिंडन जोन के अधिकारियों के साथ मीटिंग की। उन्होंने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, निगरानी बढ़ाने और अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Tue, 2 Dec 2025 09:22 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। नववर्ष 2026 में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पुलिस आयुक्त ने सोमवार रात ट्रांस हिंडन जोन के अधिकारियों और थाना प्रभारियों के साथ क्राइम मीटिंग की। उन्होंने जनता में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए सभी थाना प्रभारियों और अधिकारियों को क्षेत्र में सक्रिय रूप से मौजूद रहने के निर्देश दिए। पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड ने बताया कि अपराध नियंत्रण को लेकर विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। सिटी जोन से शुरू हुई समीक्षा बैठकें अब ट्रांस हिंडन जोन तक पहुंच चुकी हैं और जल्द ही ग्रामीण जोन में भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने मीटिंग में बीते तीन वर्षों के अपराध ग्राफ की समीक्षा करते हुए हॉट-स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ाने पर बल दिया। पुलिस आयुक्त ने कहा कि वाहन चोरी, लूट, छिनैती, महिला अपराध और संगीन मामलों पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने चिन्हित हॉट-स्पॉट पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, लगातार गश्त और सीसीटीवी की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने संगठित अपराध, गैंगस्टर गिरोह और आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ अभियान तेज करने और अपराधियों पर गैंगस्टर ऐक्ट जैसी कठोर धाराओं में कार्यवाही करने का आदेश दिया। उन्होंने थाना प्रभारियों को वादी संवाद दिवस पर पीड़ितों को बुलाकर उनके मामलों की प्रगति बताने और समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। महिला सुरक्षा को प्राथमिकता बताया पुलिस आयुक्त ने महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि सार्वजनिक स्थलों, बाजारों, शिक्षण संस्थानों और कार्यस्थलों के आसपास पुलिस की उपस्थिति बढ़ाई जाए। महिला हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार-प्रसार पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि रात में गश्त और चेकिंग और अधिक सघन की जाए। इसके अलावा पुलिस आयुक्त ने थाना पुलिस को ट्रैफिक पुलिस के साथ समन्वय कर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में सहयोग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना, अफवाह या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश भी दिए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जनता की सुरक्षा और पुलिस के प्रति उनका विश्वास मजबूत करना ही उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में एडिशनल सीपी अपराध केशव कुमार चौधरी, डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील, एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव, एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव, एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह सहित सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।