स्कूलों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

मुरादनगर में पुलिस ने सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। ये बदमाश सलमान और सोनू उर्फ बंदर हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि ये बदमाश क्षेत्र में वारदात करने की योजना बना रहे थे। एक अन्य आरोपी रुकसाद फरार हो गया है।

स्कूलों में चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

मुरादनगर, चंद्रशेखर त्यागी। सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एसीपी मसूरी सर्किल भास्कर वर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सरकारी स्कूलों में चोरी करने वाले बदमाश क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ा लिया। पूछताछ में बदमाशों ने अपना नाम सलमान निवासी गांव नेकपुर व सोनू उर्फ बंदर निवासी जागृति विहार थाना मेडिकल मेरठ बताया। जबकि रुकसाद ,भूरा निवासी नेकपुर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।