Ghaziabad News: महिला और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: लोनी बार्डर थाना पुलिस ने महिला और उसके सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने के आरोप में महिला, उसकी पुत्री, पुत्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तेज रफ्तार बाइक चलाने का विरोध करने पर महिला और सुरक्षाकर्मी को घेरकर हमला किया। पुलिस ने मामले में अन्य फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Ghaziabad News: महिला और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट करने वाले चार गिरफ्तार

Ghaziabad News: लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना पुलिस ने महिला और उसके सुरक्षाकर्मी से मारपीट करने के मामले में महिला, उसकी पुत्री, पुत्र और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला द्वारा गली में तेज रफ्तार में बाइक चलाने से मना करने पर गाली गलौज कर महिला व सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की थी। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली दुष्कर्म पीड़िता को प्रशासन की ओर से सुरक्षाकर्मी मिला हुआ है। महिला ने गुरुवार रात गली में तेज रफ्तार से बाइक चलाने का विरोध किया था। जिस पर बाइक सवार दोनों युवक महिला को गाली देते हुए चले गए थे।

आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों युवक कुछ महिलाओं और अन्य लोगों के साथ आए महिला और सुरक्षाकर्मी से मारपीट की। हमलावरों ने सुरक्षाकर्मी पर नुकीली वस्तु से वार कर उसकी वर्दी भी फाड़ दी थी। हमलावरों ने सुरक्षाकर्मी का हथियार छीनने का प्रयास किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला और सुरक्षा कर्मी को घायल हालत में जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया था। सहायक पुलिस आयुक्त अमरदीप मौर्य ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पांच नामजद समेत 15 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में पुलिस ने शनिवार को अंजली चौधरी, पुत्री शालिनी, पुत्र हर्ष व पुत्र के साथी साजिद को बेहटा हाजीपुर अंडरपास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने तेज रफ्तार में बाइक चलाने का विरोध करने पर महिला व उसके सुरक्षा कर्मी के साथ मारपीट करना स्वीकार किया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।