Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsPlot Dispute in Rampark Colony Leads to Assault and Police Report
प्लॉट के विवाद को लेकर मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

प्लॉट के विवाद को लेकर मारपीट, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संक्षेप:

लोनी के रामपार्क कॉलोनी में प्लॉट विवाद के चलते एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट की। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट की गई। प्लॉट के कागजात खोने के बाद एक पक्ष ने इसे बेचा था, जिसके चलते विवाद उत्पन्न हुआ।

Feb 09, 2026 06:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

लोनी, संवाददाता। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की रामपार्क कॉलोनी में प्लॉट के विवाद को लेकर एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के साथ मारपीट कर प्लॉट पर चल रहे निर्माण कार्य को रुकवा दिया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामपार्क कॉलोनी में बिहारी लाल पटियार और प्रीतम चंद्र भाटिया ने काफी वर्ष पहले दो प्लॉट खरीदे थे। उन्होंने बताया कि कुछ वर्ष पहले प्लॉट के कागजात खो गये थे। कागजात गुम होने की रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में दर्ज है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले कोर्ट से प्लॉट के बैनामा की नकल निकाल कर हरिओम राणा को करीब 21 लाख 80 हजार रुपये में बेच दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आरोप है कि प्लॉट बेचने के बाद जब उस पर निर्माण कार्य शुरू किया गया तो अमित बंसल व प्रवेश कुमार ने गाली गलौज व मारपीट कर निमार्ण कार्य रुकवा दिया। आरोप है कि दोनों प्लॉट के फर्जी कागजात तैयार कर प्लॉट पर कब्जा चाहते हैं। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने पीड़ित की शिकायत पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कार्रवाई की जाएगी।