खिलाड़ी इलेविन ने हॉडी ब्वॉयज को नौ विकेट से मात दी
गाजियाबाद में एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैंपियन ट्रॉफी में खिलाड़ी इलेविन ने हार्डी ब्वॉयज को नौ विकेट से हराया। अंकुर पंवार ने 91 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। हार्डी ब्वॉयज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन बनाए, जबकि खिलाड़ी इलेविन ने 151 रन का लक्ष्य 15.1 ओवर में हासिल किया।

गाजियाबाद, संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित रेड एप्पल ग्राउंड पर एसबी ब्लेसिंग टी 20 चैंपियन ट्रॉफी में गुरुवार को खिलाड़ी इलेविन ने हॉर्डी ब्वॉयज को नौ विकेट से करारी मात दी। मैच में 91 रन की पारी खेलने वाले अंकुर पंवार को मैन ऑफ द मैच चुना गया। रेड एपल क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में हार्डी ब्वॉयज की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 18.2 ओवर में 150 रन पर सिमट गई। रवि ने 36 रन, आशीष नलवा ने 28 रन का योगदान दिया। केशव यादव व पंकज आर्य ने चार-चार विकेट लिए। खिलाड़ी इलेविन ने 151 रन का लक्ष्य अंकुर पवार की नाबाद 91 रन की पारी की मदद से 15.1 ओवर में एक विकेट खोकर ही प्राप्त कर लिया।
मंदीप चौधरी 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 91 रन की शानदार पारी खेलने वाले अंकुर पंवार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


