केंद्र के गजट पर फार्मासिस्टों ने खुशी जताई

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। केंद्र सरकार द्वारा फार्मासिस्टों के पदनाम और पे-ग्रेड में बदलाव किए जाने

केंद्र के गजट पर फार्मासिस्टों ने खुशी जताई

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। केंद्र सरकार द्वारा फार्मासिस्टों के पदनाम और पे-ग्रेड में बदलाव किए जाने पर फार्मासिस्ट संवर्ग ने स्वागत किया है। फार्मासिंट लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। मांग पूरी होने पर फार्मासिस्टों ने खुशी जताई है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष नरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र सरकार ने फार्मासिस्टों के 2800 रुपये के ग्रेड को बढ़ाकर 4600 रुपये कर दिया है। साथ ही फार्मासिस्ट पद नाम के स्थान पर फार्मेसी अधिकारी किया गया है। इसका गजट जारी हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस निर्णय से संवर्ग का मनोबल बढ़ेगा और वह बेहतर स्वास्थ्य सेवा दे पाएंगे।

महामंत्री संजय शर्मा का कहना है कि पदनाम व वेतनमान में सुधार से उनकी पेशेवर पहचान मजबूत होगी। साथ ही इससे युवाओं का भी इस क्षेत्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। संवर्ग ने केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।