ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद साहिबाबाद और झंडापुर में लोगों को नहीं मिला पानी

साहिबाबाद और झंडापुर में लोगों को नहीं मिला पानी

ट्रांस हिंडन। संवाददातासाहिबाबाद गांव की मुख्य पेयजल लाइन गुरुवार की सुबह क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से गुरुवार को दोनों समय साहिबाबाद गांव, पीर कॉलोनी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र और झंडापुर में पानी...

साहिबाबाद और झंडापुर में लोगों को नहीं मिला पानी
Center,DelhiThu, 01 Jun 2017 07:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। संवाददातासाहिबाबाद गांव की मुख्य पेयजल लाइन गुरुवार की सुबह क्षतिग्रस्त हो गई। इस वजह से गुरुवार को दोनों समय साहिबाबाद गांव, पीर कॉलोनी, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र और झंडापुर में पानी नहीं मिला। गुरुवार की दोपहर 3 बजे से क्षतिग्रस्त लाइन को ठीक करने का काम शुरू किया। यहां पर शुक्रवार की शाम से लोगों के घरों में जलापूर्ति हो सकेगी। साहिबाबाद के हिंडन विहार से साहिबाबाद, झंडापुर, पीर कॉलोनी और औद्योगिक क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है। हिंडन विहार में नगर निगम के नलकूप लगे हैं। यहां से सीधे मुख्य लाइन से घरों में पानी की सप्लाई की जाती है। गुरुवार की सुबह में साहिबाबाद गांव के एफओबी के पास खुदाई में पानी की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई। यहां पर नई पानी की लाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए खुदाई गई। इसके लिए करीब 6 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया। ऐसे में मुख्य पानी की लाइन टूट गई। इससे हजारों लीटर पानी ग्रीन बेल्ट में भर गया। इस वजह से चार कॉलोनी के करीब दस हजार परिवार को पानी का संकट झेलना पड़ा। यहां पर लोग सुबह आठ बजे तक पानी की सप्लाई का इंतजार करते रहे, लेकिन पानी नहीं आया। साहिबाबाद निवासी दीपक त्यागी ने बताया कि सुबह में लोगों को पानी नहीं मिला। लोगों ने टैंकरों से जलापूर्ति के लिए फोन किया, मगर शाम तक भी टैंकर नहीं आए। मजबूरी में लोगों ने घरेलू उपयोग के लिए बाजार से पानी खरीदा। निगम कर्मी ने बताया कि नगर निगम देर रात में क्षतिग्रस्त पानी की लाइन को ठीक करेगा। शुक्रवार की सुबह में पानी की आपूर्ति का ट्रायल होगा। इसके बाद लोगों को जलापूर्ति की जाएगी। -------वर्जननगर निगम ने क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। शुक्रवार की सुबह में जलापूर्ति का ट्रॉलय होगा। शाम से लोगों को पानी की आपूर्ति की जाएगी। योगेन्द्र यादव, अवर अभियंता (नगर निगम)वसुंधरा में एक हफ्ते से कम मिल रहा पानी वसुंधरा सेक्टर-4 में घरों में कम प्रेशर से पानी मिल रहा है। यहां पिछले एक हफ्ते से कम प्रेशर की समस्या बनी है। वसुंधरा सेक्टर-4बी के आरडब्ल्यूए अध्यक्ष योगेश त्यागी ने बताया कि वसुंधरा सेक्टर-4 में गुरुवार की सुबह में कम प्रेशर से पानी मिला। इसके लिए निगम में लिखित में शिकायत भी की गई है। इसके बाद लोगों की पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ है। वसुंधरा सेक्टर-9 में सुबह में नहीं मिला पानी वसुंधरा सेक्टर-9 में गुरुवार की सुबह में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गंगाजल नहीं मिला। निगम कर्मियों ने दोपहर एक बजे से लाइन की मरम्मत का काम शुरू किया। यहां पर शाम में लोगों को पानी मिला। वहीं वसुंधरा सेक्टर-1 और शालीमार गार्डन में सुबह करीब 15 मिनट तक गंदा पानी मिला। इस वजह से लोगों को दिनभर पानी का संकट झेलना पड़ा। वसुंधरा सेक्टर-एक निवासी पूजा त्यागी ने बताया कि नगर निगम में कई बार शिकायत की गई है,लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। शालीमार गार्डन मेंन में भी सौ से अधिक घरों में गंदा पानी मिला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें