Ghaziabad News: टीबी अस्पताल में तकनीशियन न होने से मरीज परेशान

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद में टीबी अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन के तबादले के बाद मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों को MMG अस्पताल जाना पड़ रहा है, जहां फिर से पर्चा बनवाना पड़ता है। रोजाना 200-250 मरीज इलाज के लिए आते हैं, जिनमें से 50 को एक्स-रे कराने की सलाह दी जाती है।

Ghaziabad News: टीबी अस्पताल में तकनीशियन न होने से मरीज परेशान

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। टीबी अस्पताल में एक्स-रे टेक्नीशियन के तबादला के बाद से मरीजों को एक्स-रे जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा। मरीजों को जांच के लिए एमएमजी अस्पताल जाना पड़ रहा है। यहां उन्हें फिर से पर्चा बनवाकर डॉक्टर से जांच लिखवानी पड़ रही। टीबी अस्पताल में रोजाना 200 से 250 मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से 50 मरीजों को रोजाना एक्स-रे कराने की सलाह दी जा रही। परेशानी यह है कि टीबी अस्पताल के तकनीशियन का तबादला संयुक्त अस्पताल हो गया है। मरीजों को जांच के लिए एमएमजी अस्पताल जाना पड़ता है। मरीजों को एमएमजी में दोबारा से पर्चा बनवाकर डॉक्टर से जांच लिखवानी पड़ती है।

इससे मरीजों को जांच के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है। टीबी मरीज रोजाना एक्स-रे जांच की जटिल प्रक्रिया से जूझ रहे हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं निकल पा रहा। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. अनिल यादव का कहना है कि नए टेक्नीशियन की तैनाती के लिए सीएमओ से आग्रह किया गया है ताकि मरीजों को समय से उपचार मिल सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।