ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद कार को ईंटों पर खड़ी कर चारों पहिए निकाले

कार को ईंटों पर खड़ी कर चारों पहिए निकाले

ट्रांस हिंडन। संवाददातावैशाली सेक्टर-एक में शुक्रवार रात बदमाश एक कार को ईंटों पर खड़ी कर उसके चारों पहिए निकाल ले गए। पीड़ित शनिवार सुबह घर से बाहर निकले तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने मामले में ऑनलाइन...

कार को ईंटों पर खड़ी कर चारों पहिए निकाले
Center,DelhiSat, 27 May 2017 08:27 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। संवाददातावैशाली सेक्टर-एक में शुक्रवार रात बदमाश एक कार को ईंटों पर खड़ी कर उसके चारों पहिए निकाल ले गए। पीड़ित शनिवार सुबह घर से बाहर निकले तो चोरी का पता चला। पीड़ित ने मामले में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज कराई है। वैशाली सेक्टर-एक के जीएस-वन सोसाइटी में अनिल शर्मा परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा सेक्टर-11 की एक निजी कंपनी में अकाउंट मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे दफ्तर से लौटने के बाद अपनी स्विफ्ट कार घर से बाहर खड़ी कर दी। शनिवार सुबह करीब छह बजे घर से बाहर निकले तो देखा उनकी कार ईटों के सहारे खड़ी थी। कार के चारों पहिए गायब थे। उन्होंने आस पास के लोगों से पूछताछ की, मगर बदमाशों के बारे में जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना दी। सीओ इंदिरापुरम अनिल कुमार यादव ने बताया कि मामले में ऑनलाइन रिपोर्ट दर्ज की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है, उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पिछले महीने वैशाली व श्यामपार्क से भी कारों से पहिए चोरी हुए थे। पुलिस ने अब तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें