स्कूल का समय बढ़ाने पर हंगामा
गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। मेरठ रोड स्थित निजी स्कूल द्वारा बिना अनुमति पढ़ाई का समय

गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। मेरठ रोड स्थित निजी स्कूल द्वारा बिना अनुमति पढ़ाई का समय बढ़ाने पर शनिवार को बवाल हो गया। स्कूल पहुंचे अभिभावकों को प्रवेश नहीं देने पर अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।अभिभावकों ने आरोप लगाया कि बच्चों को जबरन दो घंटे अतिरिक्त समय तक स्कूल में रोका जा रहा है। स्निग्धा दास और इशु आहुजा ने कहा कि समय बढ़ने से अभिभावकों और बच्चों दोनों का शेड्यूल बिगड़ रहा है। जो बच्चे कोचिंग जाते हैं, उनकी क्लास छूट रही है। अभिभावक डॉ. रुचि ने कहा कि स्कूल द्वारा बेवजह समय बढ़ाए जाने से बच्चों की पढ़ाई का शेड्यूल और कोचिंग क्लास का नुकसान हो रहा है।
शनिवार की सुबह इस संबंध में ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंचे, लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक दिया गया और स्कूल के अंदर नहीं जाने दिया गया। इसके बाद अभिभावकों ने स्कूल गेट पर ही प्रदर्शन शुरू कर दिया और नारेबाजी करते हुए सड़क पर ही धरने पर बैठ गए। वहीं, इंडियन पैरेंट्स एसोसिएशन ने अपर जिला अधिकारी, डीआईओएस और बीएसए को ज्ञाप देकर हस्तक्षेप की मांग की है। ज्ञापन में बढ़ाए गए स्कूल समय को तुरंत वापस लेने, स्कूल प्रबंधन को अभिभावकों के साथ पारदर्शी संवाद के निर्देश देने और भविष्य में ऐसे सभी निर्णय अभिभावकों की सहमति से ही लिए जाने की मांग की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी एक्स पर ट्वीट कर मामले से अवगत कराया है।--डीआईओएस मौके पर पहुंचेहंगामे की सूचना पाकर डीआईओएस भी मौके पर पहुंचे और करीब आधे घंटे तक स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूल प्रबंधन से सीबीएसई गाइडलाइन के अनुरूप अभिभावकों की सहमति के साथ समस्या का निस्तारण करने को कहा है।--समस्या है तो बदलाव किया जाएगास्कूल के चेयरमैन ओम पाठक का कहना है कि स्कूल समय में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। केवल हर पीरियड के बीच पांच मिनट का ब्रेक बढ़ाया है। स्कूल प्रधानाचार्या प्रीति वासन ने बताया कि पहले प्राइमरी कक्षाओं का समय सुबह 8.30 से दोपहर 2.55 तक था जो अब 8.30 से दोपहर 3.30 तक है। सीनियर विंग का समय सुबह 7.30 से 1.30 बजे तक था जो अब 7.30 से ढाई बजे तक किया गया है। अगर इसके बाद भी कोई समस्या होती है तो इसमें बदलाव किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


