सीए फाइनल परीक्षा में जिले के पीयूष को ऑल इंडिया 8वीं रैंक

Mar 03, 2026 10:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने सीए फाइनल परीक्षा का परिणाम घोषित किया। गाजियाबाद के पीयूष अग्रवाल ने 8वीं ऑल इंडिया रैंक प्राप्त की, जबकि उद्देश्य तेवतिया ने 36वीं रैंक हासिल की। पीयूष ने 600 में से 441 अंक प्राप्त किए, और उद्देश्य ने 400 अंक प्राप्त किए।

सीए फाइनल परीक्षा में जिले के पीयूष को ऑल इंडिया 8वीं रैंक

- इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने जारी किया परिणाम गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। सीए फाइनल परीक्षा में जिले के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का मान बढ़ाया है। पीयूष अग्रवाल ने जिला टॉप करने के साथ ही ऑल इंडिया रैंक 8 प्राप्त की है। इसके अलावा उद्देश्य तेवतिया ने जिल में दूसरा स्थान हासिल करने के साथ ही ऑल इंडिया 36 रैंक पाई है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की गाजियाबाद शाखा के अध्यक्ष अभय कंसल ने बताया कि सीए फाइनल (नए कोर्स) का परीक्षा परिणाम रविवार को घोषित किया गया। इसमें आईसीएआई गाजियाबाद शाखा के कुल 384 छात्र-छात्राओं ने सीए फाइनल (नए कोर्स) की परीक्षा दी थी।

इनमें से प्रथम ग्रुप में 162, द्वितीय ग्रुप में 102 तथा दोनों ग्रुपों में 120 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परिणामस्वरूप प्रथम ग्रुप में 42, द्वितीय ग्रुप में छह तथा दोनों ग्रुपों में 18 छात्र-छात्राओं ने सफलता प्राप्त की। शाखा पदाधिकारियों ने सभी सफल अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही अन्य विद्यार्थियों को निरंतर प्रयास एवं समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। -- रोजाना चार घंटे पढ़ाई कर पीयूष ने प्राप्त की 8वीं रैंक: नंदग्राम के मरियम नगर निवासी पीयूष अग्रवाल ने सीए फाइनल की परीक्षा में ऑल इंडिया 8वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने 600 में से 441 अंक प्राप्त किए। पीयूष के पिता का अपना कारोबार है। जबकि, बड़ी बहन चंचल नौकरी पेशा हैं। पीयूष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता राकेश अग्रवाल व परिवार को देते हुए बताया कि किसी भी सफलता में धैर्य और एकाग्रता का बड़ा महत्व है। उनको भी यह सफलता इसी वजह से हासिल हुई। पीयूष ने बताया कि इंटरनेट मीडिया आज जानकारी देने में जितना बड़ा सहयोगी है, उतना घातक भी है। इसलिए इसका उपयोग युवा पीढ़ी को सोच समझकर करना होगा। माता पिता की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वह इसके लिए बच्चों का सही मार्गदर्शन करें। पीयूष की शुरूआती शिक्षा फातिमा स्कूल से हुई। उन्होंने 10वीं और 12वीं में 65 फीसदी से अधिक हासिल कर उच्च प्रदर्शन किया था। सीए बनने की प्रेरणा उनको पिता ने दी। --- उद्देश्य ने उद्देश्य पर फोकस रख पाई सफलता: शास्त्री नगर निवासी उद्देश्य तेवतिया ने सीए फाइनल परीक्षा में ऑल इंडिया 36वीं रैंक हासिल की है। उन्हें 600 में से 400 अंक मिले हैं। वर्ष 2023 से तैयारी कर रहे उद्देश्य ने अपने उद्देश्य पर फोकस रख कर ही यह सफतला प्राप्त की है। उन्होंने रोज नौ से 12 घंटे पढ़ाई की है। उद्देश्य के मुताबिक असफलता पर ध्यान न देकर लक्ष्य पर फोकस रखें। यदि फेल हो रहे रहे हैं तो निराश न हों, बार बार कोशिश करें। सफलता जरूर मिलेगी। उद्देश्य ने वर्ष 2020 में 97.2 फीसदी अंकों के साथ 12वीं पास की थी। उद्देश्य के पिता सुरेंद्र तेवतिया व्यवसाई हैं और मां अरुणा तेवतिया गृहणी हैं। बड़ी बहन संस्कृति चौधरी पेशे से डॉक्टर हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।