Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। उनके अनुसार कंपनी ने पिछले दो महीनों से वेतन जारी नहीं किया, जिससे आर्थिक संकट उत्पन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान सफाई कार्य प्रभावित रहा। सीएमएस ने वादा किया है कि कंपनी से बातचीत कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

Ghaziabad News: एमएमजी अस्पताल में सफाईकर्मियों का प्रदर्शन

Ghaziabad News: गाजियाबाद, संवाददाता। एमएमजी अस्पताल में कार्यरत आउटसोर्सिंग सफाईकर्मियों ने दो माह से वेतन न मिलने के विरोध में गुरुवार को प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप है कि आउटसोर्सिंग कंपनी समय पर वेतन नहीं दे रही है, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। सफाईकर्मियों ने बताया कि 35 कर्मी को 7,900 रुपये के हिसाब से वेतन मिलता है, लेकिन पिछले दो महीने से भुगतान नहीं हुआ है। प्रदर्शन के दौरान कुछ समय के लिए सफाई कार्य भी प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने गुरुवार को सफाई का कार्य भी प्रभावित रखा। सीएमएस डॉ. राकेश कुमार का कहना है कि आउटसोर्सिंग कंपनी से बात कर भुगतान कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।