विकास भवन से ऑर्गेनिक सब्जी और फल खरीद सकेंगे
गाजियाबाद। विकास भवन आने वाले लोग ऑर्गेनिक फल और सब्जियां भी खरीद सकेंगे। विकास भवन

गाजियाबाद, मोहित शर्मा। विकास भवन आने वाले लोग ऑर्गेनिक फल और सब्जियां भी खरीद सकेंगे। विकास भवन परिसर में ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का काउंटर शुरू किया गया है, जहां से लोग ताजा फल और सब्जियां उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को रसायन मुक्त और ताजी सब्जियां उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। विकास भवन परिसर में लगाए गए काउंटर पर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयार की गई ऑर्गेनिक सब्जियां और फल बेचे जाएंगे। अधिकारियों के अनुसार स्थानीय किसानों को भी इससे लाभ मिलेगा, क्योंकि उनके उत्पाद सीधे लोगों तक पहुंच सकेंगे। विकास भवन में आने वाले कर्मचारी, अधिकारी और आम लोग अब एक ही स्थान पर ताजा फल और सब्जियां खरीद सकेंगे।जिला
विकास अधिकारी प्रज्ञा श्रीवास्तव ने बताया कि विकास भवन परिसर में ऑर्गेनिक फल और सब्जियों का काउंटर शुरू कराया गया है। इसका उद्देश्य लोगों को ताजी और रसायन मुक्त सब्जियां उपलब्ध कराना और स्थानीय किसानों को बेहतर बाजार देना है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


