विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

Apr 07, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

गाजियाबाद,। नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को ऑपरेशन प्रहार,

विद्यार्थियों ने लिया नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प

गाजियाबाद, गुलशन भारती। नेहरू नगर स्थित दुर्गावती हमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर में मंगलवार को ऑपरेशन प्रहार, नशे के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने नशा मुक्त समाज बनानेका संकल्प भी लिया। अभियान के तहत यशोदा चौकी प्रभारी जयकुमार सरोहा विद्यालय के करीब 1400 विद्यार्थियों को नशे से बचने के लिए जागरूक किया और उन्हें नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। जयकुमार सरोहा ने विद्यार्थियों को नशा न करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नशे से होने वाली आर्थिक, सामाजिक हानियों के बारे में भी समझाया। साथ ही जाने अनजाने किस तरह से लोग नशे के आदि होकर अपराध का शिकार हो जाते हैं।

विद्यार्थियों को नशा न करने तथा जीवन में नशे से बचने की शपथ भी दिलाई।विद्यार्थियों ने नशा मुक्ति समाज बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय के प्राचार्य विपिन राठी ने जयकुमार सरोहा तथा उनकी टीम का स्वागत किया। कार्यक्रम में सब इंस्पेक्टर पवन तिवारी, सब इंस्पेक्टर आकाश राजपूत, सब इंस्पेक्टर रूबी, वरिष्ठ दीवान रैदास सहित विद्यालय के सभी शिक्षक उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।