खेल पुरस्कार के लिए चार नवंबर तक होंगे आवेदन

Nov 02, 2025 04:36 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share

- पात्र खिलाड़ी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन गाजियाबाद, संवाददाता। खेल निदेशालय, लखनऊ के

खेल पुरस्कार के लिए चार नवंबर तक होंगे आवेदन

- पात्र खिलाड़ी ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन गाजियाबाद, संवाददाता। खेल निदेशालय, लखनऊ के निर्देशानुसार चार नवंबर तक खिलाड़ी खेल पुरस्कार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें वर्ष 2025 के लिए मेजर ध्यानचंद खेल रत्न अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड, अर्जुन अवॉर्ड (लाइफटाइम), द्रोणाचार्य अवॉर्ड और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के लिए आवेदन जमा होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी अभिषेक धनुक ने बताया कि इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 अक्तूबर थी जिसे बढ़ाकर चार नवंबर कर दी गई है। उन्होंने कहा कि पात्र खिलाड़ी, प्रशिक्षक और संस्था bdtyas-sports.gov.in वेवसाइट पर ऑनलाइन आवेदन जमा करा सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।