ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद टहलने निकली बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे

टहलने निकली बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे

ट्रांस हिंडन। कार्यालय संवाददाता।वसुंधरा सेक्टर-13 में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाश एक बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला सुबह घर के पास टहलने निकली थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को...

टहलने निकली बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटे
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादFri, 06 Apr 2018 07:05 PM
ऐप पर पढ़ें

वसुंधरा सेक्टर-13 में शुक्रवार सुबह बाइक सवार बदमाश एक बुजुर्ग महिला से कुंडल लूटकर फरार हो गए। महिला सुबह घर के पास टहलने निकली थी। इसी दौरान बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। वसुंधरा सेक्टर-13 में चंपा देवी (65) परिवार के साथ रहती हैं। चंपा देवी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे वह घर के पास पार्क के बाहर टहल रही थी। तभी पीछे से एक बदमाश पैदल आया और उनके दोनों कान का कुंडल लूटकर भागने लगा। थोड़ी दूरी पर बाइक लेकर खड़े अपने साथी के साथ बैठकर भाग गया। उन्होंने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोगों को घटना की जानकारी हुई, तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। पीड़िता ने इंदिरापुरम थाने में शिकायत दी है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। दफ्तर से लौट रही महिला से पर्स लूटाखोड़ा की लोकप्रिय विहार कॉलोनी में संजू अपने परिवार के साथ रहती हैं। वह नोएडा सेक्टर-63 स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। संजू के अनुसार गुरुवार शाम 7 बजे वह एनएच-24 पर ऑटो से उतरने के बाद पैदल घर की ओर जा रही थी। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उनका पर्स लूटकर भागने लगे। उन्होंने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया, मगर बदमाश तेजी से भाग निकले। संजू ने बताया कि पर्स में उनका मोबाइल, करीब सात सौ रुपये, डेबिट कार्ड व अन्य सामान रखा था। पीड़िता ने खोड़ा थाने में मामले की शिकायत दी है। पुलिस मोबाइल का नंबर सर्विलांस पर लगाकर बदमाशों की लोकेशन ट्रेस कर रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें