Ghaziabad News: मारपीट के मामले में पीड़ितों के बयान दर्ज

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: गाजियाबाद के एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्सों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी की गिरफ्तारी का भरोसा देते हुए पुलिस ने पीड़ित नर्सों के बयान दर्ज किए। नाराज नर्सिंग स्टाफ ने कार्य बहिष्कार किया, लेकिन पुलिस कार्रवाई के आश्वासन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया।

Ghaziabad News: मारपीट के मामले में पीड़ितों के बयान दर्ज

Ghaziabad News: गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एमएमजी अस्पताल में स्टाफ नर्सों से मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़ित स्टाफ के बयान दर्ज किए और आरोपी की गिरफ्तारी का जल्द भरोसा दिलाया। आठ जुलाई को सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीज की पत्नी ने स्टाफ नर्स हिना विक्टर, दीपा और अलका के साथ मारपीट की थी। इससे नाराज डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों ने शनिवार सुबह आठ बजे से कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। इस मामले में सोमवार को सुबह बजरिया चौकी इंजार्च गौरव पाठक अस्पताल पहुंचे और पीड़ित नर्सिंग स्टाफ के बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोस दिया। नर्सिंग इंचार्ज हीना विक्टर का कहना है कि पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए कार्य बहिष्कार को स्थगित कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।