ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR गाज़ियाबाद ठंड बढ़ने से अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या

ठंड बढ़ने से अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या

ट्रांस हिंडन। संवाददाता। ठंड की शुरुआत होते ही जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ने से टीएचए के निजी अस्पतालों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए...

ठंड बढ़ने से अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या
हिन्दुस्तान टीम,गाज़ियाबादFri, 14 Dec 2018 05:51 PM
ऐप पर पढ़ें

ट्रांस हिंडन। ठंड की शुरुआत होते ही जोड़ों के दर्द की समस्या बढ़ने से टीएचए के निजी अस्पतालों में अर्थराइटिस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। लोगों को इस संबंध में जागरूक करने के लिए वसुंधरा स्थित अटलांटा अस्पताल में हेल्थ टॉक शो का आयोजन किया गया। अस्पताल के ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अमित त्यागी ने बताया कि  ठंड शुरू होते ही मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। सामान्य दिनों से ज्यादा मरीज जोड़ों के दर्द की समस्या लेकर अस्पताल आ रहे हैं। अर्थराइटिस का कोई उपचार नहीं है लेकिन कुछ उपाय है जिन्हें अपनाकर इससे बचा जा सकता है। यह 70 प्रतिशत पानी से बने होते हैं, इसलिए ढेर सारा पानी पिएं। वहीं विटामिन सी और डी जोड़ों के लिए बहुत उपयोगी है। इसलिए विटामिन सी और डी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें। वहीं विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए धूप में समय बिताएं। ऐसे व्यायाम करने से बचें जिससे जोड़ों पर अधिक दबाव पड़ता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें