स्वास्थ्य कर्मियों ने काली पट्टी बांध विरोध जताया
गाजियाबाद, संवाददाता। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर सोमवार को

गाजियाबाद, प्रदीप वर्मा। एनएचएम (राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन) कर्मचारियों ने वेतन की मांग को लेकर सोमवार को काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि 21 मई से कार्य बहिष्कार किया जाएगा। यूपी एनएचएम संविदा कर्मचारी संघ गाजियाबाद के जिला महासचिव डॉ. चेतन वर्मा ने बताया कि प्रांतीय आहवान पर सोमवार को जनपद के 1200 संविदा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज किया। यह विरोध प्रदर्शन एमएमजी जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, डिस्ट्रिक्ट कंबाइंड हॉस्पिटल संजय नगर, समस्त अर्बन पीएचसी समस्त सीएचसी, पीएचसी भोजपुर, सीएचसी डासना, सीएचसी लोनी, सीएचसी मुरादनगर सहित जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर किया गया।
संघ ने 20 मई तक लंबित वेतन का भुगतान नहीं करने पर 21 मई से कार्य बहिष्कार का ऐलान किया है। संघ की जिला अध्यक्ष हिमानी कौशिक ने कहा कि कर्मचारी आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और लगातार सेवा देने के बाद भी दो माह से वेतन न मिलना अन्याय है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


