समाचार पत्र वितरकों की समस्याएं बताईं

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद में ऑल इंडिया समाचार पत्र वितरक एसोसिएशन के सदस्यों ने राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप से मुलाकात की। चेयरमैन संजीव केरनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बर सिंह चौहान ने समाचार पत्र वितरकों की समस्याओं...

समाचार पत्र वितरकों की समस्याएं बताईं

गाजियाबाद। ऑल इंडिया समाचार पत्र वितरक एसोसिएशन के सदस्यों ने शनिवार को राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव केरनी और राष्ट्रीय अध्यक्ष बब्बर सिंह चौहान ने मंत्री को समाचार पत्र वितरकों की परेशानियों से अवगत कराया। साथ ही मंत्री से समाचार वितरकों के उत्थान के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की। बब्बर सिंह चौहान ने बताया कि राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह इस बार जब भी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलेंगे तो उन्हें उनके समाज की परेशानियों से अवगत कराएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।