Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsNewborn Baby Found Dead on Roof Police Investigate Possible Murder in Ghaziabad
पड़ोसी की छत पर नवजात बच्ची का शव मिला, हत्या की आशंका

पड़ोसी की छत पर नवजात बच्ची का शव मिला, हत्या की आशंका

संक्षेप:

गाजियाबाद के सिहानी गेट थानाक्षेत्र में एक नवजात बच्ची का शव घर की छत पर मिला। परिजनों का कहना है कि बच्ची प्रसव के दौरान मृत पैदा हुई थी। पुलिस ने हत्या की आशंका के तहत जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और डीएनए परीक्षण भी किया जा रहा है।

Dec 05, 2025 08:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
share Share
Follow Us on

गाजियाबाद। सिहानी गेट थानाक्षेत्र में शुक्रवार सुबह मकान की दूसरी मंजिल की छत नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मच सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच कराई। परिजनों ने प्रसव में मृत बच्ची पैदा होने और झाड़ियों ने फेंकने के दौरान शव छत पर गिरने की बात बताई, जिस पर पुलिस ने हत्या की आशंका के मद्देनजर जांच शुरू कर दी है। सिहानी गेट पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को डायल-112 से सूचना मिली कि राकेश मार्ग की गली नंबर-तीन में रहने वाले विनय रावत के मकान की दूसरी मंजिल पर नवजात बच्ची का शव पड़ा हुआ है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने मौके पर जांच-पड़ताल की। इस दौरान पता चला है कि 19 वर्षीय झरना की शादी बादल से हुई थी और पति से चल रहे विवाद के कारण वह 15 -20 दिन पहले राकेश मार्ग की गली नंबर-तीन में रहने वाली अपनी बहन सविता के पास रहने के लिए आ गई थी। परिजनों ने दावा किया कि शुक्रवार सुबह झरना को प्रसव हुआ तथा बच्ची मृत अवस्था में पैदा हुई। अनपढ़ एवं कम समझ वाले होने के कारण तथा घबराहट में उन्होंने पुलिस को सूचना नहीं दी और नवजात के शव को छिपाने के उद्देश्य से उसे अपनी छत से ऐसे खाली प्लॉट की ओर फेंकने का प्रयास किया जिसमें झाड़ियां व पेड़-पौधे हैं। लेकिन शव वहां न जाकर विनय रावत के मकान की छत पर गिर गया। हत्या की दिशा में जांच कर रही पुलिस एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि घटनास्थल की फोटो और वीडियोग्राफी कराई गई है। फॉरेंसिक टीम बुलाकर भी साक्ष्य जुटाए गए हैं। झरना का बहनोई शंकर सेन उर्फ गणेश मूलरूप से ग्राम पन्नागा, थाना दातुन जिला पश्चिम मेदनीपुर पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और राकेश मार्ग पर ही स्थित मदन स्वीट्स के यहां करीब दस माह से नौकरी करता है, जबकि झरना का पति मूलरूप से ग्राम कुंवरपुर मकड़िया, थाना राय बनिया जिला बालेसर पश्चिम बंगाल निवासी है। बादल बंगाल में ही बेलदारी का काम करता है। एसीपी ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा नवजात बच्ची और उसकी मां का डीएनए परीक्षण कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।