Ghaziabad News: जिले में तीन उप डाकघर खोले जाएंगे, करीब आठ से 10 लाख लोगों को मिलेगी सुविधा

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

Ghaziabad News: - डाक विभाग गुलधर, अभयखंड-तीन और सिद्धार्थ विहार में उप डाक घर खोलेगा, प्रस्ताव को

Ghaziabad News: जिले में तीन उप डाकघर खोले जाएंगे, करीब आठ से 10 लाख लोगों को मिलेगी सुविधा

Ghaziabad News: - तीन उप डाकघर खुलने से स्थानीय लोगों को स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के लिए घर से दूर नहीं जाना पड़ेगा

गाजियाबाद में नए उप डाकघर

गाजियाबाद, अमन वत्स। डाक विभाग जनपद में तीन नए उप डाकघर खोलेगा। यह उप डाकघर गुलधर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में खोले जाएंगे। इससे करीब आठ से 10 लाख लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। विभाग उप डाकघरों के लिए उपयुक्त भवन की तलाश में जुट गया है।

डाक विभाग का विस्तार

डाक विभाग अपनी सुविधाओं में लगातार विस्तार कर रहा है। ताकि इस आधुनिक दौर में भी डाक घरों का महत्व पहले की तरह बरकरार रहे। लगातार बढ़ती आबादी और डाकघर की आवश्यकता को देखते हुए डाक विभाग ने गुलधर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में उप डाकघर खोलने का प्रस्ताव भेजा था, जिसे स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इन तीनों क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वर्तमान में स्पीड पोस्ट, रजिस्ट्री, पार्सल बुकिंग और अन्य डाक सेवाओं के लिए घर से दूर अन्य डाकघर में जाना पड़ता है। इसमें इनका समय भी काफी लगता है और कई बार आने जाने में असुविधा भी होती है। तीनों क्षेत्रों में उप डाकघर शुरू होने के बाद डाक संबंधी सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेंगी। वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर गाजियाबाद मंडल विशाल कुमार पाठक ने बताया कि गुलधर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में उप डाकघर खोलने की मंजूरी मिल गई है। उप डाकघर होने से यहां के निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। उन्हें अपने घर के नजदीक ही स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने एवं विभाग की कल्याणकारी योजनाओं में खाता खुलवाने की सुविधा मिलेगी। विभाग अब उपयुक्त भवन की तलाश में जुट गया है। ऐसे भवन की तलाश की जा रही है, जहां पर्याप्त स्थान होने के साथ आम लोगों की पहुंच भी आसान हो।

व्यावसायिक भवन के लिए निविदा

गुलधर, सिद्धार्थ विहार और अभयखंड-तीन में बनने वाले उप डाकघर के लिए उपयुक्त व्यावसायिक भवन की आवश्यकता को देखते हुए विभाग ने निविदा/प्रस्ताव आमंत्रित किया है। इच्छुक स्वामी अपना प्रस्ताव (पूर्ण पता,नक्शा व किराये सहित) राजनगर स्थित कार्यालय वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर में जमा कर सकते हैं। वहीं विभाग को ईमेल के जरिए भी प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।

डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधा

इन सभी उप डाकघरों में अन्य डाक घरों की तरह सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। यहां विभिन्न कार्यों से आने वाले लोग यूपीआई व क्यूआर कोड के माध्यम से भी पैसे जमा कर सकेंगे। इससे स्पीड पोस्ट, पार्सल बुक करने के लिए आने वाले लोगों को अधिक सहूलियत मिलेगी। यहां रहने वाले विद्यार्थियों से लेकर नौकरीपेशा लोगों को डाक संबंधित कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। तीन उप डाकघर खुलने से इन सभी क्षेत्रों में रहने वाले करीब आठ से 10 लाख लोगों को लाभ मिलेगा。

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

गाजियाबाद में नए उप डाकघर कहाँ खुलने जा रहे हैं?
गुलधर, सिद्धार्थ विहार और इंदिरापुरम के अभयखंड-तीन में।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।